परगवाल। कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन लगातार लोगों के रैपिड टेस्ट कर इस महामारी को कम करने की जुगत में जुटा है। इसी कड़ी में सीमा क्षेत्र परगवाल के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को इस क्रम को जारी रखते हुए मिडिल स्कूल में एक शिविर का आयोजन कर कुल 47 लोगों के टेस्ट किए। इनमें दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। दोनों को उनके घरों में क्वारंटीन कर दिया गया। संक्रमित जल शक्ति विभाग के बताए जा रहे हैं।