फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बीरपुर क्षेत्र से एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बीरपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति जोकि 65 वर्ष की उम्र का था। उसका कोरोना टेस्ट 22 अगस्त को हुआ। इसके बाद वह संक्रमित पाया गया। उसके तुरंत बाद उसको जीएमसी जम्मू में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। वहां उसका इलाज चल रहा था। सोमवार देर रात को उसकी मौत हो गई। प्रशासन द्वारा उसका अंतिम संस्कार पुरमंडल क्षेत्र में कर दिया गया। अंतिम संस्कार के समय नायब तहसीलदार बाड़ी ब्राह्मणा और पुलिस ऑफिसर की मौजूदगी में किया गया। अंतिम संस्कार के समय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा एसओपी का ध्यान रखा गया। इस संदर्भ में सरपंच गौतम सिंह ने कहा कि संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद इलाके में दहशत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें