फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बावजूद दुकानें खोलीं, दो को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। कस्बे के बाजार में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो दुकानों को सील कर दिया। दुकानदारों ने लॉकडाउन के बावजूद दुकानें खोली थीं। मीरां साहिब में मीट विक्रेता के अलावा तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दुकानदार ने बिना अनुमति के दुकान खोली थी। दुकान में चिकन खरीदने आए तीन लोगों ने मास्क नहीं लगाया था। वहीं कई दुकानदारों ने आरोप लगाया कि बाजार में कई दुकानें खुली रहती हैं, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। दुकानदारों ने कहा कि कानून सभी के लिए एक है। ऐसे में प्रशासन व पुलिस की ओर से पक्षपात किया जा रहा है। इसके लिए जिलाधीश जम्मू को लिखित में अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें