अखनूर। लॉकडाउन के दूसरे दिन भी क्षेत्र में सभी दुकानें और व्यापारिक संस्थान बंद रहे। लोगों की आवाजाही ठप रही। मेडिकल स्टोर और सब्जी, फ्रूट की दुकानें छोड़ करसभी दुकानें बंद रहीं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अधिकतर दुकानें बंद रहीं। रोड पर वाहनों की आवाजाही नाममात्र ही रही। पुलिस और प्रशासन ने लॉकडाउन पर नजर रखी। कई जगहों पर नाके लगा कर वाहनों की आवाजाही पर पूछताछ की गई और चालन भी किए। संवाद