फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा थाने का एसपीओ कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा थाने के अंतर्गत एक एसपीओ कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जानकारी के अनुसार यह कर्मचारी थाने में ही कार्यरत था। इसकी उम्र 29 साल के करीब है, और यह बाड़ी ब्राह्मणा के मीन सरकार क्षेत्र का रहने वाला है। फ्रंटलाइन वारियर्स के लिए टेस्ट कराना एसओपी के तहत अनिवार्य बताया गया है। उसी के तहत इस कर्मचारी की सैंपलिंग सोमवार सुबह ठंडी खुई में ली गई। शाम को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। चूंकि यह कर्मचारी थाने में ही कार्यरत था इसलिए थाने के सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट करवाना अनिवार्य हो गया है। बीएमओ शमीम चौधरी के अनुसार यह कर्मचारी थाने में कार्यरत था, इसलिए थाने के जितने भी कर्मचारी इसके संपर्क में होंगे उन सभी की कोरोना की सैंपलिंग ली जाएगी। इसका कार्य शुरू कर दिया गया है। डीएसपी सुनील केसर के अनुसार कर्मचारी थाने के अंदर ही काम करता था इसलिए जो भी इसके संपर्क में थे सभी को कहा गया है कि वह अपना टेस्ट कराएं, और रिपोर्ट आने तक अपने को आईसोलेट रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें