विजयपुर। क्षेत्र में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस कारण क्षेत्र के लोगों में भय बना हुआ है। सोमवार को भी राया, सुचानी क्षेत्र में तीन महिलाएं और तीन पुरुष लगभग छह मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। इन सबका इलाज ठंडी खुई में चल रहा है। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बताया कि जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण सांबा में संख्या लगातार बढ़ रही है। क्योंकि लोग बिना काम के ही बाजारों में घूमते रहते हैं। इस कारण बीमारी लगातार बढ़ रही है। लोगों ने कहा कि जिला प्रशासन ने दुकान खोलने का समय रखा है उसके बावजूद भी कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है। लोगों ने मांग की है कि इस ओर ध्यान दिया जाए ताकि कोरोना पर काबू पाया जा सकें। संवाद