जम्मू। जम्मू कश्मीर में कोविड संक्रमित मामलों में गिरावट के साथ रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। प्रदेश में बुधवार को 418 संक्रमित मामले मिले, जबकि 709 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं। राहत यह है कि पिछले चौबीस घंटे में कोविड से कोई मौत नहीं हुई है। श्रीनगर में सर्वाधिक 116 संक्रमित मामले मिले हैं। प्रदेश के बाकी सभी 19 जिलों में सौ से कम संक्रमित मामले मिल रहे हैं। बारामुला में 52, बड़गाम में 47, कुपवाड़ा में 74, गांदरबल में 14, जम्मू में 54, किश्तवाड़ में 10 मामले मिले हैं।