जम्मू। जम्मू जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सोमवार को एंटीजन टेस्टिंग में 97 लोग संक्रमित पाए गए। गांधीनगर अस्पताल में 208 टेस्ट हुए, इनमें से 17 संक्रमित मिले। इसके अलावा मनोचिकित्सा अस्पताल में आठ लोग, अखनूर ब्लाक में तीन, बिश्नाह में दो, डंसाल ब्लाक में दो, कोट भलवाल ब्लाक में आठ, मढ़ में तीन, आरएस पुरा ब्लाक में चार, सुहांजना ब्लाक में चार, मोबाइल वैन सैंपलिंग में 18 और शहरी टारगेट सैंपलिंग में 28 लोग संक्रमित पाए गए। कुल मिलाकर अब तक जम्मू जिले में एंटीजन टेस्टिंग में 8232 लोग संक्रमित मिले हैं।