जम्मू। जिले में वीरवार को रैपिड टेस्टिंग में 229 लोग संक्रमित पाए गए। इसमें सीएमओ कार्यालय में 1, गांधीनगर अस्पताल में 29, ब्लाक अखनूर में 4, ब्लाक बिश्नाह में 8, ब्लाक डंसाल में 1, ब्लाक कोटभलवाल में 12, ब्लाक आरएस पुरा में 9, ब्लाक सुआजना में 15, मोबाइल वैन सैंपलिंग में 32, अर्बन दोबारा सैंपलिंग में 102, जम्मू अर्बन दोबारा टेस्टिंग में 5, कांटेक्ट टेस्टिंग जम्मू अर्बन में 11 लोग संक्रमित पाए गए। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर 5 और एयरपोर्ट पर 12 लोग संक्रमित पाए गए।