फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Update: जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण का प्रसार जारी, 94 नए केस मिले, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता

Sat, 02 Jul 2022 02:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर में कोरोना का प्रसार लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश के विभिन्न जगहों पर स्वास्थ्य कर्मी लगातार जांच कर रहे हैं। शुक्रवार को 51 मामले जिला जम्मू में दर्ज किए गए। 
विज्ञापन
जम्मू में कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में कोविड संक्रमण का प्रसार जारी है। प्रदेश में 94 नए संक्रमित मामले मिले। इनमें 51 मामले जिला जम्मू से हैं जिसमें 48 स्थानीय स्तर से आए हैं। जम्मू के बाद श्रीनगर जिला में भी संक्रमित मामलों का मिलना जारी है। प्रदेश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़ाकर 545 पहुंच गया है।

जम्मू संभाग से 389 मामले

इसमें जम्मू संभाग से 389 मामले हैं। जिला जम्मू में शुक्रवार को मिले नए मामलों में तीन स्थानीय स्तर के हैं। प्रदेश से सोलह जिले कोविड संक्रमण से प्रभावित हैं। जिला कुपवाड़ा में 15, कठुआ में 13 और सांबा में 15 मामले सक्रिय हैं। जिला जम्मू में सर्वाधिक 336 सक्रिय मामले हैं।

कुपवाड़ा में भी 13  नए संक्रमित मिले

जीएमसी जम्मू में भी कई कोविड संक्रमित मरीजों को उपचार के लिए भर्ती किया गया है। जिला कुपवाड़ा में भी 13  नए संक्रमित मामले मिले हैं। जिला श्रीनगर में 19 नए संक्रमित मामले मिले हैं। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में 11548 कोविड परीक्षण किए गए। कोविड परीक्षण बढ़ाने से नए संक्रमित मामले भी सामने आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें