जम्मू। जम्मू कश्मीर में कोविड संक्रमित मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। प्रदेश में सोमवार को 111 नए संक्रमित मामले मिले। इसमें कश्मीर संभाग से 79 मामले हैं। पिछले चौबीस घंटे में कश्मीर में एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। राजधानी श्रीनगर में सर्वाधिक 38 संक्रमित मामले मिले हैं। इसके अलावा बारामुला में 19, जम्मू में 21 संक्रमित मामले मिले हैं। जिला रियासी, रामबन, सांबा, शोपियां में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला है। वहीं, जम्मू कश्मीर में 18 से अधिक आयु वर्ग में अब तक 91.09 फीसदी लोगों को कोविड टीकाकरण कर लिया गया है। इस वर्ग में अनुमानित 94 लाख आबादी है। जनवरी के पहले सप्ताह में लगभग सभी जिलों में सौ फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।