सांबा। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश अनुसार चार अगस्त से जिले को अनलॉक किया जा रहा है। उपायुक्त रोहित खजूरिया ने एक आदेश जारी किया है। इसमें मंगलवार से जिले से लॉकडाउन हटा दिया गया है। इस दौरान दुकानें सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुली रहेंगी। रेड जोन में पाबंदियां जारी रहेंगी। मेडिकल की दुकानें शाम 8 बजे तक खुली रहेंगी। बाजारों में वाहन खड़े करने की अनुमति नहीं होगी। दुकानदार मास्क पहनें, पचास प्रतिशत मुलाजिम ही दुकान पर रखें। ग्राहकों का सैनिटाइजर से हाथ साफ कराएं। संवाद