मीरां साहिब। सिंबल मोड़ के पास रहने वाले एक 53 वर्षीय व्यक्ति के बीमार होने पर शनिवार को उपचार के लिए ले जाया गया। रविवार को उसकी मौत हो गई। उक्त युवक की 90 वर्षीय मां टेस्ट में पॉजिटिव आई है। उसे सीडी हॉस्पिटल जम्मू में उपचार के लिए भेजा गया। प्रशासन की ओर से पहले ही उनके घर के बाहर कंटीले तार लगा कर सील कर दिया गया है। संवाद