रियासी। कोरोना कर्फ्यू का असर नगर के सभी जिलेभर देखा गया। प्रशासनिक आदेश के अनुसार दूसरे दिन केवल दवा, फल-सब्जी, डेयरी उत्पाद और मटन-चिकन की दुकानें खुली रहीं। लोगों ने भी कोरोना कर्फ्यू का पूरा पालन किया। बेवजह घरों से कोई भी बाहर नहीं निकला है। जरूरी सामान की खरीदारी करने के लिए इक्का-दुक्का लोग ही बाजारों में नजर आए। स्थानीय पार्क भी वीरान दिखाई दिए। वहीं, मंदिरों में भी निर्देशों का पालन कर पूजा की गई। पुलिस के साथ ही सीआरपीएफ 126 बटालियन के जवान दिनभर नगर में गश्त लगाते रहे। पौनी, रनसू, अरनास, माहौर और दरमाड़ी में भी कर्फ्यू का सख्ती से पालन किया गया।