जम्मू। प्रदेश में 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 22 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू संभाग से नौ और कश्मीर संभाग से 13 नए मामले सामने आए है। वहीं, 108 मरीज स्वस्थ भी हुए है। ऐसे में अब सक्रिय मामलों की संख्या प्रदेश में केवल 408 ही रह गई है। नए मामलों की बात करें तो जम्मू जिले से आठ और पुंछ जिले से एक मामला सामने आया है। वहीं, संभाग के अन्य आठ जिलों से कोई नया संक्रमण का मामला नहीं मिला है। कश्मीर संभाग के बारामुला जिले से एक, बडगाम जिले से छह, पुलवामा जिले से चार और शोपियां जिले से दो नए मामले सामने आए हैं। ब्यूरो