बिलावर में एडीसी संदेश कुमार ने बुधवार को कहा कि सरकार 16 और 18 जनवरी को कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू कर रही है। इसमें सबसे पहले कोरोना वारियर्स को टीका लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उप जिले में कोरोना टीकाकरण के लिए 90 केंद्र बनाए गए हैं। सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर, हायर सेकेंडरी स्कूल भड्डू और उप जिला अस्पताल में कोरोना वॉरियर्स के लिए टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। इसके बाद सरकारी निर्देशों के अनुसार 90 केंद्रों पर लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। अधिकारी ने लोगों से संयम रखने की अपील की। जल्द सभी को टीका लगाया जाएगा। संवाद