बिलावर। रामलीला क्लब फिंतर के सदस्यों ने नवरात्रों में होने वाली रामलीला के मंचन को लेकर एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में रामलीला क्लब के दर्जनों सदस्यों ने भाग लिया और इस वर्ष नवरात्रों में होने वाली रामलीला के मंचन के बारे में चर्चा की। इस अवसर पर सभी क्लब सदस्यों की ओर से सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें कोरोना महामारी को मद्देनजर रखते हुए इस वर्ष रामलीला का मंचन न करने का फैसला लिया गया। क्लब के सदस्यों ने बताया कि नवरात्रों में रामलीला क्लब परिसर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति के पास सभी सदस्य हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। इस मौके पर सीआर सपोलिया, मुकेश गुप्ता, जगदीश गुप्ता, इंदु महाजन, गोपाल मेहरा, संजय सपोलिया, मुकेश, सचिन, रोहित और कई अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। संवाद