परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना संक्रमितों की पहचान के अपने अभियान को जारी रखा है। इसी कड़ी में सोमवार को नरसिंहपुर नाके पर 65 लोगों के टेस्ट किए गए। इसमें एक महिला संक्रमित पाई गई। उसे होम क्वारंटीन कर दिया गया। इससे पहले तीन दिन तक हुए टेस्टों में कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि वह आगे भी इसी तरह अभियान जारी रखेंगे। संवाद