ज्यौड़ियां। मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। आज भी हमारे देश में ऐसे लोगों की कमी नहीं है। जो इस काम को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे ही एक आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता फैंसी इस कोरोना महामारी में नेक काम कर रही हैं। वह जरूरतमंदों की मदद कर रही हैं। फैंसी ने रविवार को गांव मुट्ठी मैरा में 35 जरूरतमंद लोगों को राशन तथा दवाइयां वितरित कीं। वह गरीबों की मदद करने के लिए स्वयं प्रेरित महिला हैं। उन्होंने अपना मोबाइल बताया कि अगर किसी जरूरतमंद को सामान्य दवाई, गेहूं, चावल, दाल, तेल, टूथपेस्ट, सब्जी, आलू, टमाटर, प्याज, नमक, हल्दी, मास्क, छोटे बच्चों के लिए दूध पांच सौ रुपये की जरूरत हो तो वह 9086268459, 8082851665 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद