अखनूर। उप जिला अस्पताल में बुधवार को 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को वैक्सीन लगाने की शुरुआत की गई। म्यूनिसिपल कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा और स्वास्थ्य विभाग के सीएचओ कमल शर्मा की देखरेख में वार्ड-1 से तीन लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन लगवाने की प्रक्रिया में युवाओं में काफी उत्साह रहा। सुबह से वैक्सीन सेंटर में लोगों की लंबी लाइन लगी रही। दोपहर बाद वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया धीमी हो गई। वैक्सीन सेंटर में दो दिन दिव्यांग और विधवा सहित अन्य लोगों को वैक्सीन लगी। इसके बाद 18 साल से अधिक आयु वाले लोगों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई। संवाद