ज्यौड़ियां। खौड़ की पंचायत अपर नरायाणा के वार्ड-तीन मोहल्ला बल्लीवाला का एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर ने सोमवार को दौरा कर जायजा लिया। प्रशासन की तरफ से 15 मई को इस वार्ड को सूक्ष्म नियंत्रण क्षेत्र घोषित किया था। क्योंकि प्रशासन तथा सीएचसी खौड़ की तरफ से वार्ड में लगाए गए कोरोना टेस्ट शिविर के दौरान वार्ड के 58 लोग संक्रमित पाए गए थे। एसडीएम तथा तहसीलदार सुदेश कुमार शर्मा ने जायजा लिया और आइसोलेट किए लोगों का कोरोना टेस्ट कराया। इनमें अब पांच लोग ही संक्रमित पाए गए। एसडीएम ने वार्ड के उन सभी लोगों को मुफ्त राशन वितरित करने के लिये कहा जो घरों में आइसोलेट हैं। संवाद