अखनूर। सप्रीयूचल लाइट मिनिस्ट्रीज ट्रस्ट की तरफ से गांव वरदाल कलां में जरूरतमंदों को सैनिटाइजर मास्क, भोजन व अन्य वस्तुएं बांटी गई। ट्रस्ट के प्रधान जोगिंदर सिंह की अगुवाई में कोरोना से बचाव के सुझाव और कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए गांव वालों को प्रेरित किया गया और ट्रस्ट की टीम के द्वारा यह प्रतिज्ञा की गई कि जब तक हमारा देश कोरोना से आजाद नहीं हो जाता तब तक ऐसे ही जागरूकता कार्यक्रम करके देश के लोगों को जागरूक करते रहेंगे और जरूरतमंदों को राशन सहित अन्य चीजें दी जाएंगी। इस अवसर पर महासचिव अश्वनी कुमार, कोषागार सुमित कुमार भी मौजूद रहे। संवाद