फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानें खोलने की प्रक्रिया में लाई जाए पारदर्शिता

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के दुकानदारों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को अशोक लंगर की अगुवाई में तहसीलदार सुरेंद्र सिंह से मिला। इस दौरान रोटेशियन दुकानें खुलने में आ रही परेशानियों के बारे में अवगत कराया और मांग की कि रोटेशियन से खुलने वाली और बंद होने वाली दुकानों की प्रक्रिया में आदेश को पारदर्शिता से लागू किया जाए। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने बताया कि बर्तन, इलेक्ट्रानिक, गिफ्ट, दुकानों का दिन बदला जाए, ताकि दुकानों की आय हो सके। तहसीलदार ने सदस्यों को बताया कि रोटेशियन दुकान खुलवाने का आदेश जम्मू से आया है। इस पर इस समस्या के लिए उचाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में अमन गुप्ता, विनोद कुमार, विपन कुमार आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें