सरपंच ने गली नाली का काम शुरू करवाया
बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत मीन सरकार के सरपंच भारत भूषण ने पंचायत की वार्ड-4 में गली नाली का निर्माण कार्य शुरू कराया यह गली नाली लगभग 200 फुट बनाई जाएगी और इसको बनाने में कुल 11,8000 रुपये की लागत आएगी। इस मौके पर सरपंच भारत भूषण ने बताया कि पंचायत के लोगों की काफी लंबे समय से मांग थी, जिसको आज पूरा कर दिया गया है। संवाद