गली निर्माण कार्य का शिलान्यास करते सरपंच मोहनलाल।
विजयपुर। पंचायत गरवाल के सरपंच मोहन लाल शर्मा की देखरेख में मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्होंने एक गली का भी काम शुरू कराया। सरपंच ने बताया कि लोगों की मांग थी उसी के तहत गली का काम शुरू कराया गया। जल्द ही लोगों को इस गली का पूरा लाभ मिल जाएगा। इस मौके पर क्षेत्र के लोग मौजूद थे। संवाद