घगवाल की नारण पंचायत मे मार्ग पर तारकोल का काम शुरूं करबाते हुए
- फोटो : SAMBA
घगवाल। पंचायत नारण के गांव खबाड़ा से तरेली जाने वाले मार्ग पर तारकोल डालने के काम का शुभारंभ सरपंच गीतांजलि शर्मा ने वीरवार को शुरू कराया। उन्होंने बताया कि 50 साल से सड़क की हालत इतनी खस्ता थी कि लोगों का गुजरना मुश्किल था। इस पर 40 लाख की लागत आएगी। इस मौके पर बीडीसी अध्यक्ष विजय टगोत्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलभूषण सिंह, डीडीसी आशारानी, पंच समता देवी सहित पंचायत के अन्य लोग भी मौजूद थे। संवाद