सांबा। घगवाल के पंचायत रतवाना की सरपंच मधु बाला ने रविवार को राजकीय उच्च विद्यालय निचला में खेल मैदान को समतल करने का कार्य शुरू कराया। सरपंच ने बताया कि मैदान के विकास के लिए पांच लाख रुपये के फंड रखे। खेल मैदान का विकास डिस्ट्रिक्ट कैप्क्स बजट से किया जा रहा है। खिलाड़ियों विवेक, जयपाल वर्मा, दीपक शर्मा, अमित शर्मा, केशव शर्मा, अक्षित शर्मा, कन्नू शर्मा, निखिल सिंह आदि ने उपायुक्त अनुराधा गुप्ता तथा जिला खेल अधिकारी ज्योति कुमारी का धन्यवाद किया। सरपंच ने बताया कि जल्द ही स्कूल में सिंथेटिक वॉलीबाल कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। इसकी कुल लागत 15.30 लाख होगी। इस मौके पर नायब सरपंच अजय कुमार, पंच सुमन बाला, वरिष्ठ नागरिक मुरारी लाल शर्मा, सतपाल, दरवारी लाल, मदन लाल, जवाहर लाल, अश्वनी कुमार, किसान नेता दर्शन कुमार आदि मौजूद थे।