बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत अपर कार्थोली के वार्ड-4 में सरपंच तरसेम सिंह की अगुवाई में महिला स्नानघर के काम का शुभारंभ किया गया है। 2.70 लाख की लागत से इसका निर्माण कराया जाएगा। पंच रविंदर सैनी ने बताया कि बैक टू विलेज कार्यक्रम में स्नानघर के लिए पंचायत ने मांग रखी थी। जिसका शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता जयराम शर्मा, मंडल प्रधान अत्रेश द्धता, रघुवीर सिंह, सुरम सिंह, रमेश चंद्र, सागर सिंह और अन्य मौजूद रहे। संवाद