सांबा में वार्ड की गली का शुभारंब करते म्युनिसिपल काउूंसल के चेयरमैन व उपचेयरमैन
- फोटो : SAMBA
सांबा। म्यूनिसिपल कमेटी की ओर से गलियों के विकास कार्य का शनिवार को शुभारंभ किया गया। विकास कार्य कमेटी अध्यक्ष पवन कोहली व उपाध्यक्ष कुमेर सिंह ने शुरू कराया। कुमेर सिंह के अनुसार उनके वार्ड के लिए दो लाख फंड उपलब्ध हुए। उक्त फंड अक्तूबर में मेरा कस्बा मेरा गौरव योजना के तहत योजना में दिया गया। पवन कोहली ने बताया कि कस्बे के अन्य वार्ड के विकास के लिए 56 टेंडर निकाले गए थे सभी काम अलाट कर दिए गए हैं। 14 एफसी के 14 विकास कार्यों के भी टेंडर लग चुके हैं। कमेटी के लिए 14 करोड़ के विकास कार्यों के फंड उपलब्ध हो जाएंगे, जिसमेें कमेटी कार्यालय परिसर, नए बस अड्डा की मरम्मत, पार्कों की देखरेख, 9 सामुदायिक शौचालय बनाए जाएंगे। कस्बे की नालियों के विकास के लिए 5 करोड़ के फंड रखे गए हैं। कस्बे के सभी वार्डों का विकास कराया जाएगा।