फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी सदस्य ने शुरू कराया विकास कार्य

विज्ञापन
सांबा मार्ग का विकास कार्य शुरू करबाते डीडीसी के सदस्य - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। रख अंब टाली पंचायत में शनिवार को डीडीसी सदस्य सुभाष भगत ने मार्ग का विकास शुरू कराया। रख अंब टाली के अपर मोहल्ले के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सुभाष भगत ने बताया कि डीडीसी चुनाव के दौरान स्थानीय लोगों से वादा किया था कि उनके मोहल्ले के मार्ग को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने 30 लाख रुपये का फंड उपलब्ध कराया। इस मार्ग के बनने से मिडिल स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र व एक निजी स्कूल के साथ मोहल्ले के लोगों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर सरपंच विनोद कुमार, पंच अशोक कुमार और सुभाष वडगाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें