जिला विकास परिषद सदस्य आरएस पुरा प्रो गारू राम भगत व सरपंच सहित अन्या रंगपुर सिद्धडा सडक पर तारको
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। डीडीसी सदस्य प्रो. गारू राम भगत और रंगपुर सिद्धडा के कैप्टन फतेहचंद ने मंगलवार को गांव रंगपुर सिद्धड़ा में लिंक मार्ग पर तारकोल डालने का काम शुरू कराया। डीडीसी सदस्य ने ब्लॉक के लोगों को विश्वास दिलाया कि उनकी हर एक समस्या का समाधान किया जाएगा। ब्लॉक का विकास कार्य बेहतर तरीके के साथ तभी हो सकता है जब हम सब मिलकर ब्लॉक की बेहतरी के लिए कार्य करेंगे। इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे। संवाद