आरएस पुरा। पंचायत दबलैहड़ की वार्ड-7 में सरपंच कैप्टन हजारा सिंह ने सोमवार को लेनड्रेन का निर्माण शुरू कराया। भरोसा दिलाया कि पंचायत की अन्य दिक्कतों को भी चरणबद्ध तरीके से हल करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग थी कि इस मोहल्ले में लेनड्रेन का निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। बारिश के दिनों में क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। क्षेत्र के बुजुर्ग व बच्चों का जर्जर गली में चलना मुश्किल हो जाता था। इसके निर्माण पर 4.80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस मौके पर नायब सरपंच नीलम कुमारी, पंच जंग बहादुर मन्हास, थोड़ू राम, राम लाल, अमरजीत सिंह, नानक सिंह, भजन सिंह, यसपाल सिंह, किशोर कुमार, काला शर्मा, ग्राम सेवक केवल कृष्ण सहित अन्य वार्ड वासी मौजूद थे। संवाद