बिश्नाह। कुंडेश्वर धाम पर वीरवार को नगर पालिका अध्यक्ष राजन शर्मा और डीडीसी सदस्य धर्मेंद्र कुमार ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में तीन करोड़ की लागत से जलापूर्ति की परियोजना जिसमें ट्यूबल का निर्माण होगा, के काम का शुभारंभ कराया। राजन शर्मा ने बताया कि इस परियोजना से किसानों को भी फसलों की सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा। इस मौके पर पंडित नारायण दत्त शर्मा, रमेश लाल, पार्षद कुलबीर सिंह, सुशील भाटिया, अनिल गुप्ता, संदीप शर्मा, कुलदीप कुमार बिल्ला आदि मौजूद रहे। संवाद