बिश्नाह। क्षेत्र के गांव कोठी मोड़ में कबीर भवन निर्माण का कार्य सरपंच जितेंद्र सिंह द्वारा शुरू कराया गया। इस मौके पर कबीर सभा के सदस्यों व सरपंच ने भूमि पूजन के बाद ध्वजारोहण किया। इस दौरान कबीर सभा के गागी राम भगत, जग्गा राम भगत, देवराज भगत, नरेंद्र कुमार भगत, मिलखी राम भगत सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। संवाद