आरएस पुरा में सड़क पर तारकोल डलवाने के कार्य आरंभ करवाते सरपंच सरताज सिंह लाडा व अन्य।
आरएस पुरा। पंचायत गोंदला के सरपंच राजकोर व नायब सरपंच सरताज सिंह लाडा द्वारा अगवान से गोंदला तक डेढ़ किलोमीटर सड़क पर तारकोल डलवाए जाने का काम शुरू कराया। इस पर 30 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि वर्षों से इस सड़क को पक्का करने की लोगों की मांग थी जिसके पूरा होने पर सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को आरएस पुरा-जम्मू आने-जाने सुविधा होगी। इस दौरान पंच रजनी देवी, रघुवीर सिंह, थोड़ू राम, सुरेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह, रीमा देवी, देवराज गागी मौजूद रहे। संवाद