विजयपुर। गांव गुड़ा सलाथिआ की खड्ड में सुरक्षा दीवार का काम अपर गुड़ा सलाथिया सरपंच सोनिया सलाथिया और लोअर गुड़ा सलाथिया के सरपंच जतिंदर सिंह मखनु ने शुक्रवार को शुरु कराया। दीवार को 4.69 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा। दोनों सरपंचों ने बताया की यह अपर और लोअर गुड़ा सलाथिया के लोगों की सुरक्षा दीवार की बहुत पुरानी मांग थी। जो आज लोक निर्माण विभाग की तरफ से झंडी मिलने पर काम शुरू करा दिया गया। दीवार होने के कारण बारिश पड़ने पर सारा पानी इकट्ठा होकर यहां से गुजरता था जो दिन प्रति दिन लैंडस्लैड बढ़ रही थी। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद