पंचायत मट्टू के सरकारी हाई स्कूल दतयाल में बैडमिंटन खेल मैदान का नींव पत्थर रखा।
ज्यौड़ियां। ब्लाक खौड़ की पंचायत मट्टू के हाई स्कूल दतयाल में बैडमिंटन खेल मैदान का शनिवार को सरपंच स्वर्ण सिंह मनहास ने नींव पत्थर रखा। पंचायत के कई लोग उपस्थित रहे। सरपंच ने बताया कि यह मैदान ब्लाक विकास विभाग की तरफ से बनवाया जा रहा है। इस पर एक लाख रुपये की लागत आएगी। पंचायत निवासी युवक जोशी चौधरी, सचिन चौधरी, रोहित आदि ने बताया कि हम लोग इस मैदान का जरूर लाभ उठाएंगे। संवाद