ज्यौड़ियां। पंचायत ढोक खालसा की वार्ड नंबर चार और पांच जाने वाली सड़क पर रविवार को सरपंच रामो देवी की तरफ से तरकोल डालने का काम शुरू कराया गया। सरपंच ने बताया कि इस सड़क की लंबे अर्से से जर्जर हालत बनी थी। इसके चलते दोनों वार्ड के लोगों के परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस सड़क पर 6.75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस मौके पर पूर्व सरपंच काली दास, ज्योति मनवार, सेवा राम, कमल कुमार, राज कुमार शर्मा, मदन लाल, पूर्व पंच सरदारी लाल, राजकुमार, पंच सवर्ण दास, नायब सरपंच सुभाष चंद्र आदि उपस्थित रहे। संवाद