पार्षद राकेश मल्होत्रा जायजा लेते।
अखनूर। पार्षद राकेश मल्होत्रा ने जियो पोता मोहल्ले की मेन गली में 40 लाख रुपये की लागत से नाले का निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों का जायजा और गुणवत्ता पर जोर दिया। मोहल्ले के लोगों ने नाले के निर्माण को लेकर पार्षद से समीक्षा की। पार्षद ने बताया राजा बाजार से राधा कृष्ण मंदिर तक गली में पानी की निकासी सही नहीं होने पर अक्सर नाली जाम होने पर पानी गली से हो कर गुजरता है। इस पर 40 लाख रुपये की लागत से नाले का निर्माण किया जा रहा है। इस नाले का निर्माण होने पर लोगों की परेशानियाें का समाधान होगा।