जिला पुलिस लाइन रियासी में जवानों को सविधान की शपथ ग्रहण करवाते हुए एसएसपी शैलेंदर सिंह।
- फोटो : REASI
रियासी। गीता नगर स्थित जिला पुलिस लाइन में शुक्रवार को संविधान दिवस मनाते हुए जवानों को देश की संप्रभुता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई। एसएसपी शैलेंदर सिंह ने जवानों को संविधान दिवस के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने जवानों से कहा कि संविधान बनने के बाद ही देश मजबूत हुआ। इस में सभी को बराबर का हक दिया गया है। सभी को संविधान दिवस की महत्ता को समझना चाहिए। आपस में भाईचारा बनाए रखने के साथ ही सामाजिक दायित्व को भी निभाना चाहिए। जिले के सभी पुलिस स्टेशन और चौकियों में भी संविधान दिवस मनाया गया। संवाद
जिला पुलिस लाइन रियासी में सविधान की शपथ ग्रहण करते हुए जवान।- फोटो : REASI