कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए चरणजीत सिंह चन्नी और मुकेश अग्निहोत्री को एआईसीसी का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।