फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कांग्रेसियों-पुलिस कर्मियों में धक्कामुक्की, राजभवन जाने से पहले रेजिडेंसी रोड पर रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जल जीवन मिशन परियोजना में कथित 14000 करोड़ रुपये के घोटाले सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों पर राजभवन का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भारी पुलिस बल ने शुक्रवार सुबह रेजिडेंसी रोड पर रोक दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की हुई। प्रदर्शनकारियों ने घोटाले सहित स्मार्ट मीटर, टोल टैक्स, संपत्ति कर, मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी आदि मुद्दों पर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
शहीदी चौक स्थित पार्टी मुख्यालय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राजभवन की ओर कूच किया। इस दौरान रेजिडेंसी रोड तक प्रदर्शनकारी पहुंच गए, लेकिन भारी पुलिस बल ने बेरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। प्रदेशाध्यक्ष विकार रसूल वानी ने कहा कि जल शक्ति विभाग के प्रमुख सचिव की ओर से लगाए गए आरोपों की सीबीआई जांच करवाई जानी चाहिए। उन्होंने इस मामले में राष्ट्रीय एससी आयोग से भी शिकायत की है। एक वरिष्ठ अधिकारी आईपीएस की शिकायत के बावजूद केंद्र सरकार की खामोशी कई सवाल खड़े करती है। सरकार ने स्मार्ट मीटर, सरोर टोल प्लाजा आदि ज्वलंत मुद्दों पर भी स्थिति स्पष्ट नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम यूएलबी, पंचायत, विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हैं और जम्मू कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव करवाए जाने चाहिए। कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि घोटाले का गंभीर मामला है। भाजपा जनविरोधी नीतियों पर काम कर रही है, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। प्रदर्शन में मूला राम, बलवान सिंह, योगेश साहनी, कांता भान, रवींद्र शर्मा, रिकी डलोत्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें