फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गांवों में लोगों का फीडबैक लेगी कांग्रेस, पार्टी अध्यक्ष ने चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू। प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर हार के डर से चुनाव न करवाने का आरोप लगाया है। साथ ही कार्यकर्ताओं को किसी भी समय चुनाव के लिए आक्रामक तैयारी करने पर जोर दिया। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। रसूल ने जिला प्रभारियों, जिलाध्यक्षों और फ्रंट विंग के नेताओं को नियमित रूप से पंचायतों व नगर निकायों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कहा कि यह सुनिश्चित करना है कि कांग्रेस चुनाव का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हो और भाजपा को सबक सिखाना चाहिए। भाजपा पर आरोप लगाया कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव करवाने से बच रही है क्योंकि नकारात्मक प्रतिक्रिया और संभावित हार का डर है। कहा कि पार्टी का उद्देश्य भाजपा को हराना है, जो समाज के विभिन्न वर्गों की अपेक्षाओं को पूरा करने में विफल रही। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला ने आरोप लगाया कि भाजपा केंद्र शासित प्रदेश के लोगों को मौलिक लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें