फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हाईवे की निशानदेही करने पहुंचे कर्मियों से लोगों की कहासुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा करने के बजाय फ्लाईओवर बनाने की मांग कर रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के जतवाल क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा करने को लेकर मंगलवार को जब अधिकारी क्षेत्र में पहुंचे तो लोगों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। स्थानीय सरपंच जीत राज, नायब सरपंच किशोर कुमार, दुकानदार अजीत शर्मा, लता, आदि ने कहा कि उनकी मांग थी कि जतवाल में फ्लाईओवर बनाया जाए। ताकि, जतवाल बस अड्डे पर बनी दुकानों को बचाया जा सके। आज मामले ने तूल पकड़ा, जब राजमार्ग का विकास करने वाली कंपनी के कर्मियों के साथ लोगों की कहासुनी हुई।
विज्ञापन

कर्मी राष्ट्रीय राजमार्ग की निशानदेही कर रहे थे। तब लोगों का गुस्सा प्रशासन के खिलाफ फूटा। हालांकि, थाना प्रभारी शाम लाल, तहसीलदार ओमी राज सुंबडिया ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत करवाया। लोगों ने कहा कि वह पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे हैं। बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। रोजगार नहीं मिल रहा। अगर लोगों की दुकानें भी राजमार्ग की भेंट चढ़ती हैं तो लोग भूखे मर जाएंगे। लेकिन, प्रशासन लोगों की समस्या का समाधान नहीं कर रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जतवाल में फ्लाईओवर नहीं बनाया गया तो उन्हें मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें