जम्मू।
बीते दिन जम्मू बस स्टैंड पर बसों में लगी आग मामले की जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। आग लगने का कारण बस में गैस लीकेज था । बताया जा रहा है कि बस का कंडक्टर अपने एक दोस्त के साथ मिलकर बस में ही खाना पका रहे थे। इसके लिए उन्होंने एक छोटा सिलेंडर जला रखा था । सिलेंडर की गैस लीक होने की वजह से आग लग गई। आग लगते ही दोनों किसी तरह बाहर निकल गए थे, क्योंकि उस समय काफी तेज हवा भी चल रही थी । इस वजह से आग तेजी से बस में फैल गई । जिसने अपने साथ खड़ी एक और बस को भी चपेट में ले लिया। फिलहाल बस स्टैंड पुलिस ने बस कंडक्टर और उसके साथी के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया है।