शहीद रत्न चंद के शहीदी दिवस पर उपस्थित एसएसपी व अन्य।
रामगढ़। गांव नंदपूर में शुक्रवार को रतन चंद को एसएसपी अभिषेक महाजन ने शहीद रतन चंद को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद की प्रतिमा पर फूल मालाएं चढ़ाई और भारत माता के जयकारे लगाए। शहीद रतन चंद कारगिल युद्ध के दौरान आतंकियों से मुकाबला करते हुए शहीद हो गए थे। वहीं सभी ने शहीद की प्रतिमा के पास खड़े होकर दो मिनट का मौन रखा और उन्हें याद किया। इस मौके पर एसडीपीओ प्रियंका कुमारी, एसएचओ आशा नंद, सरपंच कर्नेल सिंह, रूप चौधरी, पंच कर्नल सिंह डॉ. बूटी राम भगत, विजय चौधरी, पाली चौधरी, मास्टर नरेश चौधरी मौजूद थे। संवाद