सांबा। उधमपुर के दरसू में कार में मृत मिले विजयपुर के बाडा ढगोर निवासी रहुल कलोत्रा (30) पुत्र विजय कुमार जो अब वार्ड नं-4 में रहते हैं, का अंतिम संस्कार देविका नदी में कर दिया गया। बताया गया है कि राहुल सीएससी सेंटर चलाता था। आयुष कार्ड का काम करता था। उसका रामगढ़ की एक युवती से प्रेमप्रसंग था। उन्होंने शादी भी कर ली थी। गत दिनों वह पत्नीटॉप जा रहे थे। बताया यह भी जा रहा है कि युवती गर्भवती थी, जिस कारण उन्होंने कोई जहरीली वस्तु खाकर आत्महत्या कर ली।