सांबा। पुलवामा में दो वर्ष पूर्व हुए आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों की शहादत की याद में गांव पलूरा में युवाओं की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के पूर्व मंत्री डॉ. दवेंद्र मन्याल, डीडीसी अध्यक्ष केशव दत्त शर्मा, सदस्य सुभाष भगत, आशा रानी, सुरेश कुमार, बीडीसी चेयरमैन राधा कृष्ण, भाजपा मंडल प्रधान कुलभूषण सिंह, रछपाल वर्मा आदि ने श्रद्धांजलि देकर नमन किया। कस्बे में सामाजिक संस्था सांबा सोशल क्लब, शिव सेना के सदस्यों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। संवाद