फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में मृत्क मां-वेटे का नम आंखो से किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। कठुआ में सोमवार को सड़क दुर्घटना में मारे गए मां व बेटे का मंगलवार को गांव सीर के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। मां और बेटे की अर्थी जब गांव की गलियों से निकली तो हर एक की आंख आंसू से नम थी। कठुआ के राजबाग में स्कॉर्पियो गाड़ी तथा ऑल्टो कार की टक्कर में एक ही परिवार के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए थे। सड़क दुर्घटना में मारे गए कमलेश कुमारी को उनके छोटे बेटे ने मुखाग्नि दी, जबकि दर्शन चौधरी की तीनों बेटियों ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। जिसे देखकर हर एक की आंखें नम हो गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें