सांबा। जिले के सीमावर्ती गांव का एक व्यक्ति अपनी बेटी के संपर्क में आने कोरोना संक्रमित हो गया। उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उसके संपर्क में आने वाले तीन लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। गौरतलब है कि बीते 14 मई को एक युवती ट्रेन से जम्मू पहुंची थी जहां से उसे सांबा के एक क्वारंटीन केंद्र में ले जाया गया था। उसी दौरान युवती के पिता उसके संपर्क में आए और वह भी संक्रमित हो गए थे। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 20 लोग कोरोना संक्रमित आए हैं जिसमें से सात लोग ठीक हो चुके हैं। एक्टिव मामलों की संख्या 13 है।